Thursday, 23 January 2014

जाओ सत्ता वालो से कह दो आम आदमी जाग गया

धर्म बिका देश बिका सत्ता के गलियारो मे 
गान्धी जी को टांग दिया खून लिपि दिवारो मे 
जनता की लाशों पर संसद सत्र चलाते है 
राम नाम की ओ्ढ्नी मे खूनी खेल रचाते है
लोकसभा को शर्म नही है अपने चाटुकारो पर
बुद्धिजीवी चुप बैठे है भ्रष्ट हुई सरकारो पर 
कही हिमाला पिघल गया है दर्द भरी चित्कारों से
भीष्म प्रतिज्ञI तोड चुके है लडने सब मक्कारो से 
सत्य धर्म और त्याग से डरकर अंग्रेजो का राज गया
जाओ सत्ता वालो से कह दो आम आदमी जाग गया

1 comment: